11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण।

जौनपुर – 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को प्रातः 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने आज कार्यक्रम स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मा. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व जन सामान्य के उचित बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, को योग कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रमों में अवश्य प्रतिभाग करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, परियोजना निदेशक के के पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती