मदरसा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जौनपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरसा चश्मये हयात रेहटी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोर-शोर के साथ मनाया गया । योग दिवस के अवसर पर मदरसा में शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय लोगों ने मदरसा प्रांगण में योगाभ्यास किया । मदरसा के शिक्षक मोहम्मद शाहिद द्वारा उपस्थित लोगों को योगासन के बारे में बताते हुए योगाभ्यास कराया गया। लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, छात्रों एवं शिक्षकगण को संबोधित करते हुए मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने बताया कि योगाभ्यास से शरीर एवं मस्तिष्क का बेहतर संतुलन स्थापित होता है।

योगाभ्यास से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि हम मानसिक रूप से स्थिर एवं मजबूत होते हैं, इसलिए हम सबको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम आज जिस हर्षोल्लास के साथ इस योग अभ्यास में सम्मिलित हुए हैं पूरे वर्ष बिना किसी हीला हवाली के योगाभ्यास को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएंगे और अपने देश को स्वस्थ एवं निरोगी बनाएंगे योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में शरीर के विभिन्न अंगों की मजबूती, शरीर के विकारों को दूर करने एवं शरीर के विकास के लिए आवश्यक योगासनों के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया ।

कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य गुफरान सज्जन, शाहिद,अबरार, अफजल ,तौफीक, निशात, हयातुल्लाह, दिलशाद, मोहम्मद जावेद, आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां