पीयू में सामूहिक सूर्य नमस्कार से गूंजा योग का सूर्योदय

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संकल्प संग मना अंत अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय योग दिवस

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए किया गया सूर्य नमस्कार

जौनपुर–२१जून— वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्रांगण में 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्लास, उमंग और आध्यात्मिक आभा के साथ मनाया गया। भारत सरकार द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” को सार्थक करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिससे प्रांगण योगमय हो उठा। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए एक साथ सूर्य नमस्कार भी किया गया।

योग दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। योग गुरु जय सिंह ने योग कराया।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से संपन्न इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ फैकल्टी, आर्ट ऑफ लिविंग, अहमदाबाद की श्रीमती जिगिषा कोठारी ने कहा कि “जब इच्छाएँ अनियंत्रित होती हैं, तब मन भटकता है और तनाव जन्म लेता है, ऐसे में योग वह दीप है जो अंधकार में राह दिखाता है।” उन्होंने योग को ऊर्जा, संयम और संतुलन का सेतु बताया।


विशिष्ट अतिथि रणनीति एवं डिजिटल सलाहकार, पूर्व प्रमुख तकनीकी-वाणिज्यिक, अडानी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के संजीव कोठारी ने सभी को प्रेरित करते हुए “योग को जीवन का अंग बनाने” का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके साथ सूर्य नमस्कार कर इस संदेश को साकार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे हुआ। योगाचार्य जय सिंह के मार्गदर्शन में प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक भुजंगासन, ताड़ासन, कपालभाति, प्राणायाम समेत अनेक योगासन कराए गए। तत्पश्चात वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रतिभागिता के साथ 8:00 बजे से 8:10 बजे तक “सूर्य नमस्कार योग मुद्रा” का सामूहिक प्रदर्शन हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योगाभ्यास नहीं, अपितु शारीरिक, मानसिक और आत्मिक आरोग्यता के माध्यम से “एक धरती, एक स्वास्थ्य” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।


छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने विशाखापत्तनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम संचालन प्रो. मनोज मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. मानस पांडे, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. राज बहादुर यादव (एनएसएस समन्वयक), प्रो. सौरभ पाल, प्रो. बी.डी. शर्मा, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो गिरधर मिश्र, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज पांडे, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. शशिकांत यादव, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, बबीता सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, राज नारायण सिंह, श्याम जी त्रिपाठी, स्वतंत्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां