संदिग्ध चोरी की घटना में प्रदर्शन के लिए उकसाया

जौनपुर ।जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी पर स्थित एक दुकान का शटर खोल कर शनिवार की रात को तथाकथित 25 हजार रुपये की संदिग्ध चोरी की घटना हुई।घटना के बाद कुछ लोगो ने लोगों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाना शुरू कर दिया।
ऊक्त बाजार में एक किराना की दुकान है।पूरा परिवार उसी दुकान में रहता है।रात को किसी द्वारा शटर खोला गया।उसके बाद दुकान में रखा 25 हजार रुपये उठा ले गए।वहां पर कुछ लोग पहुंच गए।उन लोगों ने कहा शराब की सरकारी दुकान को लेकर राजनीति शुरू कर दिया।सभी को शराब की दुकान कही और ले जाने के लिए प्रदर्शन करने को उकसाने लगे।कुछ महिला पुरुष उनकी बात में आकर सेल्समैन को दुकान खोलने से रोक दिये।इसकी सूचना थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह को दी गयी।उन्होनें तत्काल लोगों को हटवाया।उसके बाद मामला शांत हो गया।मामले को लेकर थानाप्रभारी ने बताया कि शटर का ताला चाभी से खोल कर उठाया गया।अंदर पूरा परिवार था।शटर उठने की आवाज इतना ज्यादा होती है कि अगल बगल के लोग उठ जाते है।इतनी रात को इन्हें शटर की आवाज नही सुनाई दिया।जो भी घटना हुई है उसका जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।पुलिस मामले के हर पहलू को स्वतः संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में लगी है।फिलहाल किसी के द्वारा कोई तहरीर नही मिली है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न