चोरारी बाजार में बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छोटे की मौत,बड़ा घायल


जफराबाद।क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी दो भाइयों की बाइक को मड़ियाहूं के चोरारी बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।जिनमे छोटे भाई की मौत हो गयी और बड़ा भाई घायल हो गया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गांव की निवासी राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी इमिरता देवी का गुरुवार को निधन हो गया था।उनके दो पुत्र रमेश कुमार 40 वर्ष तथा सदावृक्ष 28 वर्ष बाइक से मड़ियाहूं के बिजुरगा गांव तेरहवीं का कार्ड देने गए थे।कार्ड देकर वे लोग जब लौट रहे थे चोरारी बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।टक्कर लगने से दोनो बाइक सहित गिर गए।बाइक चला रहे सदावृक्ष की मौके पर मौत हो गयी और रमेश घायल होकर बेहोश हो गया।थोड़ी देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।उसमें जिस रिश्तेदारी से लौट रहे थे वे लोग भी पहुंच गए।वे दोनो को सीएचसी मड़ियाहूं ले गए।वहां पर चिकित्सक ने सदावृक्ष को मृत घोषित कर दिया।उसके बाद वे सदावृक्ष को लिवाकर उसके घर कल्याणपुर चले आये।जिसके बाद ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल ने घटना की जानकारी मड़ियाहूं कोतवाल को दिया।उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने को कहा।उसके परिजनों को कोतवाली बुलाकर पंचनामा भरवाया।जिससे पोस्टमार्टम हो जाय।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह