मौसम में बदलाव के चलते बुखार, सांस एवं सर्दी के मरीज बढ़े


बिना डाक्टर के सलाह लिये न करें उपचार
बाहर का व्यंजन प्रयोग करने से करें परहेज
जौनपुर। मौसम में बदलाव के चलते जिला पुरुष अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 3 दिन के पड़ताल पर हकीकत सामने आयी है कि हर रोज एक हजार से अधिक रोज नई ओपीडी हो रही है। बुधवार को पत्र—प्रतिनिधि ने इसकी पड़ताल की तो डाक्टर ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते जनमानस में दिक्क़त हो रही है।


जिला पुरुष अस्पताल के चेष्ट फिजिशियन डा. अशोक यादव ने बताया कि लगभग सौ से अधिक मरीज देखा जिसमें वायरल बुखार, सांस और जुकाम के मरीज आये थे। इसके अलावा भर्ती वार्ड में भी इसी समस्या को लेकर मरीज भर्ती हैं। बुधवार को 1137 नए मरीजों ने डाक्टर से सलाह लेकर दवा ली। डा. यादव ने बताया कि बाहर के आभि  की वजह मुख्य कारण है। डायरिया के भी मरीज आ रहे हैं।

ऐसा इसलिए कि कभी धूप फिर बरसात के चलते जनमानस ध्यान नहीं दे पाता है जिसकी वजह से बीमारी की चपेट में आ जाता है। यह दिक्क़त किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। ऐसे में यदि सर्दी, जुकाम, बुखार 3 दिन से अधिक हुआ तो डाक्टर से सलाह लेकर इलाज करायें। घर का शुद्ध भोजन करें। हरी सब्जी को अच्छे तरह से धुल लें। अभी सतर्कता बरतना जरूरी है।

——इनसेट——
सिटी स्कैन के लिये नहीं आये एक मरीज
जिला पुरुष अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था हो गयी लेकिन कोई मरीज नहीं आया जबकि जिले में हर रोज मारपीट और सड़क हादसे हो रहे हैं जिनका सिटी स्कैन के बाद मुवायना होता है। हौज ट्रामा सेंटर पर नि:शुल्क सिटी स्कैन होता है जबकि जिला अस्पताल में पांच सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

——इनसेट——
डा. केके राय सीएमएस ने कहा कि जिला अस्पताल में शासन की ओर से मिलने वाली सभी दवा उपलब्ध है। जो दवा नहीं है, उसे पीएम जन औषधि केंद्र से लिखने के लिये डाक्टरों को निर्देश दिया गया है। सिटी स्कैन के लिए अभी तक कोई मरीज नहीं आया है

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम