जौनपुर, B.Ed प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन: शिवांगी यादव को पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव और सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने सम्मानित किया

जौनपुर के धर्मापुर ब्लॉक के पिंडरा समैसा गांव निवासी शिवांगी यादव ने B.Ed प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव और सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने उन्हें बुके और शाल देकर सम्मानित किया।

पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने शिवांगी यादव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने शिवांगी यादव को भविष्य में भी इसी तरह की मेहनत और सफलता की कामना की।

सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए यह बहुत गौरव की बात है। पूरा क्षेत्र शिवांगी की इस सफलता से बहुत प्रसन्न है और हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में वह एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी।

शिवांगी यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और जिले का नाम रोशन हुआ है और वे आगे भी इसी तरह की मेहनत और सफलता की दिशा में काम करेंगी।

इस अवसर पर फौजी अनिल प्रधान, नरेन्द्र प्रधान, आदर्श यादव, रोहित यादव नीरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शिवांगी यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Oplus_0
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां