मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में कक्षाएं प्रारम्भ

जौनपुर- मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, जौनपुर में दिl 25 जून 2025 से बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम./बी.सी.ए प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कक्षाओं के पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान द्वारा पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया।

महाविद्यालय में अब तक लगभग 700 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। छात्रों की सुविधा हेतु महाविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। छात्रों को पुस्तकालय के साथ डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।

छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, शीतल जल, फर्नीचर, पंखे, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महाविद्यालय में खेलकूद गतिविधियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय सेवा योजना” (NSS) के साथ-साथ प्लेसमेंट सेल भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

महाविद्यालय का लक्ष्य छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, जिससे वे न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि व्यक्तित्व की दृष्टि से भी सशक्त बन सकें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न