जनपद जौनपुर के 02 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन


जौनपुर – क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि जौनपुर की पहलवान आस्था आनन्द सिंह पुत्री माधवनानन्द सिंह और माता मेनका सिंह भाजपा नेत्री निवासी सिपाह, जौनपुर की बालिका जो खेल विभाग द्वारा ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरूद्दीनपुर में तैनात कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अपने खेल कौशल एवं प्रदर्शन से ’’खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025’’ में 65 किग्रा0 भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आस्था का चयन बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स में कुश्ती में 61 किग्रा0 भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


दूसरी तरफ ग्राम उत्तरगांव पोस्ट धर्मापुर निवासी जयवीर सिंह पुत्र जय सिंह का चयन अण्डर-17 वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैम्पियनशिप के फ्री-स्टाईल 55 किग्रा0 भारवर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप जिसका आयोजन एथेंस, ग्रीस में 28 जुलाई से 03 अगस्त, 2025 तक किया जायेगा, उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किग्रा0 भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


दोनो प्रतिभावान खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन पर चन्दन सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर, जिला कुश्ती संघ के महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव तथा कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर के साथ ही खिलाड़ियों के परिवारीजनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दिया तथा साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने का आशीर्वाद भी दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां