डीएम की अध्यक्षता में रामपुर ब्लॉक के बनीडीह गांव में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन.

जौनपुर—— जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खंड रामपुर के ग्राम पंचायत बनीडीह में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 15 मुसहर लाभार्थियों को आवास पट्टा वितरित किया गया, चौपाल में 15 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं राशन कार्ड बनाया गया। 15 लाभार्थियों का वृद्धावस्था पेंशन, एक पात्र व्यक्ति का दिव्यांग पेंशन तथा तीन विधवा पेंशन बनाए गए। 24 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, राशन कार्ड के अंतर्गत एक नवीन आवेदन प्राप्त हुआ एवं 19 आवेदन यूनिट जोड़ने हेतु प्राप्त हुए।


जिलाधिकारी ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य है कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं उनको चिन्हित करते हुए उनके पेंशन, राशन कार्ड आदि बनाए जाएं जिससे शासन के मंशानुरूप उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। आज भी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया गया है तथा आगे भी उन्हें इसी प्रकार लाभ दिया जाएगा।


इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बस्ती में बच्चों में फल वितरण किया गया। नेहा, राधा, कबूतरा, राधा और रेखा देवी की गोद भराई की गई तथा सान्या और आयत का अन्नप्राशन कराया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील भारती, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न