कजरी के गीतों से गांव की मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू आती है:कृपाशंकर सिंह

हमारा भारत देश पर्व और संगीत प्रधान है:कृपाशंकर सिंह

रविन्द्र ज्योति,अर्चना व प्रिया के कजरी गीतों में झूमे श्रोता

जौनपुर 04 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने  रविवार की देर शाम जौनपुर शहर में आयोजित कजली व स्नेहमिलन समारोह में कहा कि सावन बस एक मौसम नहीं है, यह एक सांस्कृतिक अनुभव है। इस मौसम में गाई जाने वाली कजरी के गीतों से गांव की मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू आती है तो साथ ही नारी स्वर की गरिमा भी झलकती है।

आगे उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश पर्व और संगीत प्रधान है। तमाम परंपराएं जो धर्म पर आधारित है, कहीं न कहीं उसमें संगीत का पुट रहा है। वर्ष के सभी महीने किसी न किसी प्रकार की संगीत पर परंपरा से जुड़े रहे हैं। हमारे वर्ष का पहला महीना चैत है, उसमें चैता गया जाता है चैता बैसाख व जेठ तक चलता है, उसके बाद आषाढ़, सावन व भादो में कजरी की प्रधानता रहती है।

इसी समय सावन में बरसात की फुहारे पृथ्वी पर पड़ती है और बादल की गर्जना, बिजली की चमक, प्रकृति की हरीतिमा के साथ ही मोरों की सुंदर बोली को तमाम कवियों ने कजरी के गायन की परंपरा प्रारंभ की जो एक स्वस्थ भारतीय संगीत परंपरा के रूप में आज तक चली आ रही है। इसके बाद भोजपुरी गायक रविन्द्र सिंह ज्योति,अर्चना तिवारी एवं प्रिया सोनी के कजली के गीतों पर झूमते रहे श्रोता। इसके पूर्व घंटो आये हुए लोगो ने कृपाशंकर सिंह को जन्मदिन की पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिए।


इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,पूर्व सांसद कुँवर हरिवंश सिंह,विधायक विनय सोनी,पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु,विद्यासागर सोनकर,पूर्व विधायक सुषमा पटेल,डॉ हरेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,सुशील मिश्र,मुरली पाल,शशि मोहन सिंह,रतनाकर सिंह,रविन्द्र सिंह,अजीत सिंह,सशि सिंह,रामदयाल दृवेदी,सुनील यादव मम्मन,अजय सिंह,सर्वेश सिंह,श्यामराज सिंह,विमल सेठ,राहुल सिंह,प्रदीप सिंह,सफायर,पीयूष गुप्ता,सतेंद्र सिंह फंटू, धनंजय सिंह, संदीप सरोज,सजल सिंह,वीरेंद्र सिंह,आसुतोष सिंह,राजकुमार सिंह,राजेश सिंह,वशिष्ठ नारायण सिंह, संदीप सिंह,सहित हजारो लोग रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां