प्रकृति, प्रेम एवं भक्ति का संगम है तीज का त्योहारलायन्स क्लब जौनपुर मेन ने हरियाली तीजोत्सव का किया आयोजन


जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन गार्डन में हुआ जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही हरियाली तीज उत्सव, उमंग और हर्षोल्लास से मनाया। क्लब की समस्त महिला सदस्यों ने हरे रंग के परिधान पहना। क्लब की प्रथम महिला जूली गुप्ता ने समस्त सखियों का हल्दी कुमकुम लगाकर व बालों में गजरा लगाकर स्वागत किया। सभी को चूड़ी, मेंहदी, बिन्दी व उपहार भेंट किये। इस दौरान उपस्थित लोगों ने झूला झूल करके आनन्द उठाया। सभी ने आकर्षक मेंहदी लगायी। इस दौरान तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें लोक गीत और लोक नृत्य शामिल रहे। सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सोना बैंकर ने कहा कि यह पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह महिलाओं के एकजुट होने, श्रृंगार करने, नाचने -गाने और खुशियां मनाने का एक अवसर भी है। जूली गुप्ता ने कहा कि सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। गायत्री साहू ने कहा कि इस तरह का आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाता है। इसके पहले संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत किया जिसके बाद संयोजक पूजा चौरसिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, गीता गुप्ता, कविता वर्मा, रविन्द्र कौर, हेमा श्रीवास्तव, शैल मौर्य, प्रीति गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्दर कालरा, सुधारानी, ज्योति मौर्य, डा प्रकाशनी अग्रहरी, आरूषि मौर्य आदि उपस्थित रहीं।
001

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां