मुख्य मार्ग पर लटके तार का जाल बारिश में बना खतरा


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित नवीन सब्जी मण्डी के पीछे स्थित भवानीपुर गांव के मुख्य मार्ग पर लटके बिजली के तार राहगीरों के लिये मुसीबतों का जंजाल बना हुआ है। विद्युत विभाग सहित जिन उपभोक्ताओं के घरों में कनेक्शन गया है, सभी उदासीन बने हुये हैं। बरसात के दौरान कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मार्ग पर लटके तार को लेकर राहगीरों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रास्ते पर लगभग आधा दर्जन केबिल जमीन तक लटके हुये हैं। निरन्तर हो रही बारिश से आस—पास विचरण कर रहे पशुओं सहित आने—जाने वाले बाइक सवारों के लिये खतरा बना हुआ है। उक्त गांव के निवासियों ने बताया कि विद्युत् खम्भे से लोगों के घरों में काफ़ी दूर तक केबिल कनेक्शन गया है। बीच में कोई सपोर्ट न होने से सभी तार जमीन तक लटके पड़े हैं। बाइक सवार उसी तार में उलझ भी जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत् तारों को ठीक करवाने की अपील की है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण