वीर सपूतों के सम्मान में अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य करे प्रदर्शित – जिलाधिकारी

तिरंगा के सम्मान में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली

जनपद के समस्त तहसीलों, विकास खण्डों में हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है तिरंगा रैली

जौनपुर–शासन के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अम्बेड़कर तिराहा होते हुए गांधी तिराहे पर समाप्त हुई।
            जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी जी और अंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।


          रैली में मदरसा जामियॉ मोमिया लिलवनात सिपाह, मदरसा रफीकुल इस्लाम गौराबादशाहपुर, मदरसा हकिमुउलूम बागेअरब सिपाह, जनककुमारी इण्टर कालेज, टी.डी. कालेज, बीआरपी इण्टर कालेज, मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कालेज, सहित विभिन्न विद्यालयों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया।


          तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, मदरसों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, दिव्यांगजन, स्कूली छात्र छात्राएं, एनसीसी कैडेट और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन विभाग के द्वारा राष्ट्रध्वज के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पिंगली वेंकैया के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।


         जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि आज जिला प्रशासन के तत्वाधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी है। “शिराज-ए-हिंद“ के नाम से प्रसिद्ध जनपद जौनपुर के सभी नागरिक राष्ट्र के प्रति सम्मान रखते है।

तिरंगा रैली में जनपद के नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भव्य रैली में हिस्सा लिया। रैली में विशेष रूप से अल्पसंख्यक समूदाय के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकगणों ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया है और सन्देश दिया है कि हम सब एक है तिरंगे के सम्मान में सबकुछ न्यौछावर कर देंगे और तिरंगे के सम्मान की रक्षा करेंगे।


         जिलाधिकारी ने रैली में आये बच्चों, शिक्षकों अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों का अभार व्यक्त किया।
          उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के भीतर राष्ट्र प्रेम जागृत करना, वीर सपूतों को याद करना और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित करना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि 13, 14 और 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएँ, यह उन वीरों के लिए सच्ची श्रद्धाजलि होगी जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।


         रैली में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन की सराहना करते हुए कहा कि जिस उत्साह और प्रेरणा के साथ दिव्यांगजन ने इस तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया है यह इनकी जिजीवीषा और सकारात्मक ऊर्जा तथा देश प्रेम को प्रदर्शित करता है।


          इसी क्रम में वनवासी बस्तियों में भी तिरंगा रैली निकाली गयी और फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। हर तिरंगा अभियान अन्तर्गत हर घर स्वच्छता रैली निकाली गयी।   


         इसके साथ ही जनपद के परिषदीय विद्यालयों सहित समस्त विकास खण्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण