डीएम की अध्यक्षता में जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा पीडब्ल्यूडी के सभी एक्सईएन से जानकारी लेते हुए पूर्व की बैठक में ऐसे 36 विद्यालय जिनका मूल्यांकन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ था, पीडब्ल्यूडी को ऐसे सभी विद्यालयों का मूल्यांकन शीघ्र देने के निर्देश दिए गए थे। आज बैठक में उन सभी विद्यालयों का मूल्यांकन प्राप्त होने के पश्चात उन्होंने निर्देश दिया कि मूल्यांकन प्राप्त होने के बाद यथाशीघ्र ऐसे विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डीसी निर्माण, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ

    22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा अभियान, लगभग 6 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण पशुपालकों से मंत्री की अपील—समय पर टीकाकरण कराकर…

    Continue reading
    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश