रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी : कुलपति

रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी : कुलपति

पीयू में एंटी रैगिंग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने रैगिंग को छात्र जीवन के लिए एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की रैगिंग को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैगिंग के विरुद्ध सख्त कानून बने हुए हैं और यदि कोई विद्यार्थी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रो. सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में एंटी रैगिंग से संबंधित पोस्टर लगाए जाएं, ताकि सभी छात्र जागरूक हो सकें और इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एंटी रैगिंग स्क्वॉड के सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध रहे जिससे कोई भी पीड़ित छात्र तत्काल सहायता प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा विद्यार्थियों के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करती है और इसके उन्मूलन हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कुलानुशासक प्रोफेसर राजकुमार सोनी ने कहा कि शिक्षण संस्थान अनुशासन और संस्कार का केंद्र होते हैं। ऐसे में रैगिंग जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने छात्रों से सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों जैसे पोस्टर प्रदर्शनी, छात्र संवाद, और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्र रैगिंग के खिलाफ एकजुट हो सकें।
कार्यक्रम में प्रो.संतोष कुमार, डॉ प्रमोद कुमार , डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजित राम सोनकर, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. वनिता सिंह, डॉ सोनम झा, उद्देश्य सृष्टि सिंह डा. रामनरेश यादव, विपुल मिश्रा, अंशुल दुबे, सोनू कुमार यादव आदि शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती