विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“ का प्रेक्षागृह में हुआ आयोजन

विभाजन पर आधारित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन

विभाजन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री/लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन

जौनपुर 14 अगस्त, – “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“ का आयोजन सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी , प्रदेश मंत्री भाजपा मीना चौबे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव , मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।
भारत विभाजन पर आधारित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन तथा अवलोकन जनप्रतिनिधि व. जिलाधिकारी व उनके मातहत अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभाजन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री/लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उस समय की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान की झलक प्रस्तुत की गई।

इस दौरान विभाजन के दौरान विस्थापित लोगों के परिवारजन दीपक चितकारिया और सरदार कुलवंत सिंह का सम्मान भी किया गया।


सांसद राज्यसभा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर हम सभी यहाँ एकत्र हुए हैं। यह दिवस हमें 1947 के उस दौर की याद दिलाता है, जब देश आजाद तो हुआ, लेकिन लाखों परिवारों को अपने घर, अपनी जमीन और अपनों को छोड़कर पलायन करना पड़ा। यह हमारी इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक थी।


प्रदेशमंत्री बीजेपी ने कहा कि हमें पूर्व में घटित घटनाओं से सबक लेकर सकारात्मक चिन्तन पर बल देना चाहिए। आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को मजबूत रखे एवं भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो का संकल्प ले, राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना हमें सीख देती है कि हिंसा और विभाजन केवल दुख और विनाश लाते हैं, जबकि आपसी सम्मान, भाईचारा और सौहार्द हमें मज़बूत बनाते हैं।
उपस्थित अन्य लोगों द्वारा भी विभाजन की त्रासदी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह से अंबेडकर तिराहा तक मौन जुलूस निकाला गया जिसमें जनप्रतिनिधि. जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीयो ने अंबेडकर तिराहे पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किया।
कार्यक्रम के संयोजक धनंजय सिंह रहे।
इस अवसर पर महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपायुक्त मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव, अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां