ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025: युवाओं को लत और ठगी से बचाने की बड़ी पहल – डॉ. दिग्विजय सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लाया गया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 आमजन के हित में ऐतिहासिक निर्णय है। कानून बनने के बाद उन मोबाइल एप्स और वेबसाइटों पर रोक लगेगी, जो गेम खेलने के नाम पर लोगों को मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी और साइबर अपराध को बढ़ावा देते थे।

डॉ. राठौर ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग हमारे देश के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा था। अनुमान के मुताबिक, देश के 45 करोड़ लोगों ने रियल मनी गेमिंग में अब तक लगभग 20 हजार करोड़ रुपये गंवाए हैं। यह धनराशि कुछ कंपनियों और संगठित गिरोहों के पास पहुंच रही थी। फर्जी एप्स के जरिए बड़े स्तर पर साइबर अपराध भी हो रहे थे, जिन पर अब लगाम लग सकेगी।

उन्होंने बताया कि बिल में सरकार केवल उन्हीं गेमिंग एप्स पर रोक लगाएगी, जिनमें वित्तीय लेन-देन शामिल होता है। जबकि मनोरंजन और शैक्षणिक उद्देश्य वाले ई-गेम्स इस दायरे से बाहर रहेंगे।

डॉ. राठौर ने कहा कि पैसों का लालच देकर गेमिंग एप्स पर लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा रहे थे। कभी-कभार पैसा जीतने के बाद वे उसी चक्कर में फंसकर लगातार नुकसान उठाते थे और कंगाल हो जाते थे। ऐसी परिस्थितियों में कई लोगों ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम युवाओं और समाज दोनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा और सार्थक प्रयास है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह