डीएम की अध्यक्षता में गोशाला व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में गोशाला तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी गो आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए मूलभूत व्यवस्थाओ के संबंध में विकास खंडवार समस्त खंड विकास अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसी भी गो आश्रय स्थल में टीनशेड की समस्या नहीं होनी चाहिए, गोवंश के लिए पर्याप्त स्थान होने चाहिए। इसके साथ ही नेपियर, हरा चारा,भूसा और चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। सभी पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करें और गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण करें। सभी बीडीओ गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करें। गौशालाओं में बोगनविलिया तथा करौंदे के पौधे लगाए जाए। उन्होंने गो वंशो को नियमित रूप से नहलाने के भी निर्देश दिए।


मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा उ0 प्र0 कुक्कुट विकास नीति तथा कुक्कुट पालन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में लोगों को प्रेरित करते हुए अधिक की संख्या में अंडा उत्पादन हेतु यूनिट लगवाए जाए जिससे रोजगार सृजन भी हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव खंड विकास अधिकारी गण, पशु चिकित्सा अधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां