रोजगार के लिये आवेदन आमंत्रित


जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति (गोंड, ओझा, धुरिया, नायक, पंथारी, राजगोंड) ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार हेतु विभाग के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए नवयुवक/नवयुवतियां व परम्परागत कारीगर जिनकी आयु न्यूनतम 18 हो, वह रोजगार के लिए 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत निजी अंशदान स्वयं वहन करना होगा। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सम्पूर्ण ऋण पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी विभाग द्वारा शासन से प्राप्त होने पर अनुदान के रूप मे नोडल एजेन्सी के माध्यम से दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन करते हुये उसकी हार्ड कापी कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अथवा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 9580503157, 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह