जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई 6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

जौनपुर- जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 6 वांछित और 82 वारंटी यानी NBW अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान कोतवाली, लाइन बाजार, जफराबाद, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन, सरपतहां, केराकत, चंदवक, जलालपुर समेत जिले के 28 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।थानावार कार्रवाई में खेतासराय से 9, खुटहन से 7, जलालपुर से 6, चंदवक और सरपतहां से 5-5 तथा कोतवाली, तेजीबाजार और रामपुर से 4-4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अन्य थाना क्षेत्रों से भी वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

जौनपुर –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

Continue reading
जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

जौनपुर। समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।