अचला देवी घाट के एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना


जेवर, नगदी सहित लाखों की सम्पत्ति चोरी
हौंसलाबुलन्द चोरों ने दिनदहाड़े दिया अंजाम

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी अन्तर्गत अचला देवी घाट बाग अरब मोहल्ले में चोरों ने एक घर को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुये पूरी सम्पत्ति खाली कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर जहां परिजन अवाक हो गये, वहीं क्षेत्र में तरह—तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। बता दें कि भारतेन्दु कुमार नामक निवासी व्यक्ति प्रधान डाकघर जौनपुर में डाक सहायक पद पर कार्यरत हैं।

उनका पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिये पैतृक घर सरैया, पोस्ट गुलजारगंज, जनपद जौनपुर गया था। इधर 21 मई की सुबह भारतेन्दु अपनी ड्यूटी जाते समय घर के मुख्य दरवाजे सहित सभी जगहों पर ताला लगाकर चले गये।

इधर दोपहर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे जेवर, नगदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी शाम को वापस घर लौटने पर हुई तो गृहस्वामी अवाक रह गये।

हो—हल्ला मचाने पर जुटे लोगों ने सिपाह चौकी पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंची मौका—मुआयना करके जांच—पड़ताल में जुट गयी।

भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से दे दिया है जिस पर पुलिसिया छानबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चोरी से सम्बन्धित कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं चल सकी थी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां