अनुपस्थित कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण का अंतिम मौका 20 मई को

अन्यथा की स्थिति में विधिक कार्यवाही के लिए रहें तैयार

दर्ज होगा एफआईआर तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक
जौनपुर-‘- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 15 मई 2024 से 19 मई 2024 तक समस्त मतदान कार्मिकों को विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जो मतदान कार्मिक 15 मई से 19 मई के मध्य प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं वे समस्त कार्मिक प्रत्येक दशा में 20 मई 2024 को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रातः 9:00 से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थितों होकर अवश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर ले
यदि 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी वे अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही अग्रिम आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान