अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कई पार्टियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्राविधानों के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत उत्तर प्रदेश राज्य के 121 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा वर्ष 2019 से वर्ष 2025 (6 वर्षों) के मध्य आयोग द्वारा आयोजित निर्वाचनों में एक भी चुनाव नहीं लड़े जाने के फलस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्र 11 अगस्त द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० द्वारा निम्नलिखित पार्टियों को “कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। युवा जनक्रांति पार्टी कस्बा केराकत मोहल्ला शेखजादा द्वितीय, पोस्ट केराकत, जनपद जौनपुर, सम्पूर्ण समाज पार्टी प्र.पो. गैरवाह, थाना सरपतहां, तहसील शाहगंज, महाकांति दल ग्राम-83 अवहदपुर, पोस्ट कोईलारी, तहसील व परगना केराकत, भारतीय आवाम ताकत दल ग्राम सुजनीडीह (रामपुर), पोस्ट सोहांसा (मुंगराबादशाहपुर), तहसील मछलीशहर, बहुजन हसरत पार्टी ग्राम खरुवावा, पोस्ट कुंवरपुर, तहसील मछलीशहर, आदर्शवादी पार्टी (लोकतांत्रिक) मोहल्ला चितरसारी, निकट अशोक इण्टर कालेज, सदर जौनपुर, पूर्वाचल क्रान्ति पार्टी यादवगंज पोस्ट सिकरारा, जनपद जौनपुर हैं।


कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जारी “कारण बताओ नोटिस’ पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया गया है।

कारण बताओ नोटिस के सम्बन्ध में उक्त पार्टी के अध्यक्ष/महासचिव अपना प्रत्यावेदन हलफनामा एवं सुसंगत अभिलेखों के साथ 21 अगस्त तक कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को उपलब्ध करा सकते हैं एवं सुनवाई हेतु नियत तिथि 2 एवं 3 सितम्बर को कार्यालय अवधि में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के समक्ष उनके कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। यदि पार्टी की ओर से कारण बताते नोटिस के सम्बन्ध में निर्धारित तिथि के भीतर प्रत्यावेदन उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो यह माना जायेगा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है और पार्टी को राजनैतिक दलों की सूची से हटाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से संस्तुति सहित प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया जायेगा।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण