रिर्पोट -मुकेश चंद्र मोदनवाल
मडियाहू, जौनपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में दो विभिन्न स्थानों पर एक युवक व वृद्ध की हीट वेव के चलते मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों समूह को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में लगी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर के भगत सिंह तिराहे के पास वृहस्पतिवार देर शाम 8 बजे के लगभग एक 70 वर्षीय अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध की हीट वेव के चलते मौत हो गई। नागरिकों के अनुसार उक्त वृद्ध तहसील परिसर में मांग कर अपना जीवकोपार्जन करता था। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली क्षेत्र के वासुदेव पट्टी गांव में शाम सत बजे एक अज्ञात युवक की भी हीट वेव के चलते मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त समाचार भेजे जाने तक नहीं हो पाई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों सबको कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। इस बाबत क्राइम इंस्पेक्टर राम सजन यादव ने बताया कि वृद्ध व युवक की गर्मी की चलते मौत होना बताया जा रहा है। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


