इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर नगर पालिका परिषद जौनपुर ने निकाली जागरूकता रैली, वितरित किए कपड़े के थैले

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर गुरुवार को शहीद भगत सिंह पार्क में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार एवं प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।

इसके बाद प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहीद भगत सिंह पार्क से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी होते हुए टाउन हॉल मैदान में जाकर समाप्त हुई। रैली में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, समाजसेवी संस्थाएं, सफाईकर्मी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र सिंह और बच्चों को भी सम्मानित किया।

रैली के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं प्रतिनिधि ने दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान लोगों को कपड़े से बने सैकड़ों थैले भी वितरित किए गए। नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम का समापन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत निर्माण की शपथ के साथ किया गया।

अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या ने कहा “प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए गंभीर खतरा है। यह न केवल मिट्टी और जल को प्रदूषित करता है, बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन पर भी असर डालता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं। “प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या ने कहा “प्लास्टिक का विकल्प हमारे पास मौजूद है, जरूरत है केवल आदत बदलने की। जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ हम जौनपुर को प्लास्टिक मुक्त बना सकते हैं। आज का आयोजन उसी दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है।”

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा “आज की यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन आंदोलन की शुरुआत है। नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। हम सभी से अपील करते हैं कि प्लास्टिक का बहिष्कार करें और कपड़े के थैले अपनाएं।” इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। आभार डीपीएम खुशबू यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर परj सभासद दल के नेता नंदलाल यादव नि वर्तमान अध्यक्ष उत्तरी भारतीय जनता पार्टी विकास शर्मा केदारनाथ सिंह रंजना सिंह रागिनी मौर्य संतोष मौर्य राजदेव यादव दयाशंकर सिंह अवधेश राय मनोज यादव नगर पालिका इंटर कॉलेज के समस्त अध्यापक गढ़ नगर पालिका कर्मचारी गढ़ आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न