एक ही मुस्लिम परिवार की तीन किशोरिया लापता

केराकत जौनपुर – कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से चार दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता मुस्लिम परिवार की तीन नाबालिक लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
स्वजन कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर पता लगाने का प्रयास कर रही है। एक किशोरी के पिता ने तहरीर दी की गत 26 जून की रात आठ बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी क्रमशः 15 व 12 वर्षीय चचेरी बहनों के साथ देवकली बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई।


रात भर आसपास के गांवों व तब से लगातार अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
बेचू अहमद ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री देवकली स्थित एमजीएस कंपनी में नौकरी करने वाले लखीमपुर खीरी जिले के ईशाननगर थाना के मुगलीसपुर गांव निवासी अतुल कुमार से बात करती थी। रात में 12 बजे अतुल कुमार से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह पहले टालमटोल करता रहा फिर स्विच ऑफ कर दिया। आशंका जताई की अतुल कुमार तीनों को बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरियों की तलाशने के लिए दो टीम में गठित की गई है। शीघ्र ही किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां