बुजुर्गों का सम्मान सर्वोपरि” – लायन मधुसूदन बैंकर

जौनपुर। समाजसेवा की भावना को समर्पित लायंस क्लब जौनपुर “रॉयल” द्वारा आज नगर के सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठजनों को प्रातःकाल गर्मागर्म जलेबी व समोसे का नाश्ता कराया गया। क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ आत्मीयता के साथ समय बिताते हुए उनका हालचाल जाना और अपनापन का भाव प्रकट किया।

क्लब अध्यक्ष लायन मधुसूदन बैंकर ने इस मौके पर कहा,हमें अपने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करना चाहिए, क्योंकि इनका आशीर्वाद अमूल्य होता है और यह कभी व्यर्थ नहीं जाता।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के केयरटेकर रवि चौबे द्वारा ई-रिक्शा खरीदने हेतु सहयोग का निवेदन किया गया, जिस पर क्लब ने तत्परता दिखाते हुए ₹5100/- की सहयोग राशि प्रदान की।

इस पुण्य अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष संजीव साहू, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर, उपाध्यक्ष आनंद साहू, विष्णु गौड़, रवि शर्मा, ऋषि श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरि, अजय मोदनवाल, हर्षित बैंकर, श्रेयश बैंकर सहित कई सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस सेवा कार्य को सार्थकता प्रदान की।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां