कड़ाके की ठण्ड में अलाव व्यवस्था में जौनपुर नगर पालिका फिसड्डी


चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया— अलाव की लकड़ी भरा वाहन पकड़ ले गये एआरटीओ
जौनपुर। उत्तर भारत सहित पूर्वांचल क्षेत्र में ठंड काफी हद तक बढ़ गई है। ऐसे में बच्चे, बुढ़े, नौजवान, राहगीर ठंड से बेहाल हैं। अभी तक नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था ठीक से नहींं हो पाई है जबकि अलाव व्यवस्था सिर्फ काग़ज़ों की शोभा बढ़ा रही है। चौराहों पर चंदा और आपसी सहयोग के जरिये ठंड से बचाव के लिये अलाव जलाया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा ठेकदार आपस में ही लकड़ी के बंटवारे के लिए उलझे हैं। अलाव प्रभारी बने दीपक शाह ने बताया कि चिन्हित जगहों पर रोज 40 किलो लकड़ी गिराई जा रही है। इस व्यवस्था को देखने के लिए आज जब मैं खुद पॉलिटेक्निक चौराहा और सिटी स्टेशन रोड पर बने चिन्हित जगह पर पता किया तो मालूम हुआ कि लकड़ी 3 दिन से नहीं गिर रही है। नगर पालिका में जिसको ठेका मिला है, उसका नाम अरविंद मौर्य है जिनसे सम्पर्क करने पर बताया गया कि आज हमारी लकड़ी के वाहन को आरटीओ साहब पकड़ लिये हैं। परमिट नहीं था। यही बात अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या ने भी कही। वहीं लकड़ी ठेकेदारों में से एक सुनील यादव ने भी बताया कि लकड़ी कहीं नहीं गिर रही है। सिर्फ कागजों पर लकड़ी को कुछ कतिपय लोगों के घरों में गिरा दिया जा रहा है। अलाव के अभाव में लोग भीषण ठंडी में कंपकंपाते नजर आ रहे हैं। जिले के उच्च अधिकारियों को अलाव की कमी की आंच नहीं छु पा रही है, इसलिए वह कोई जांच नहीं कर रहे हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार दीपक शाह जिनको अलाव प्रभारी बनाया गया है, ने बताया कि शहर को दो जोन में बांटा गया है। उत्तरी जोन में 95 जगह अलाव के लिए चिन्हित किए गए हैं जबकि दक्षिणी जोन में 90 जगह को चिन्हित किया गया है जहां रोज 40 किलो लकड़ी गिराई जा रही है लेकिन जब क्षेत्रीय लोगों से पूछा जा रहा है तो यह सारी बातें हवा—हवाई प्रतीत हो रही हैं। लकड़ी गिर तो रही है लेकिन मानक के अनुरूप नहीं। जो गिर भी रही है, उनकी मानक बहुत कम है और गीली लकड़ी भी है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न