कपड़ा व्यवसायी व वक्रांगी केंद्र संचालक से 50 हजार रुपये की संदिग्ध छिनैती

पुलिस की सीसी कैमरे के फुटेज में कही नही मिल छिनैती करने वाली बॉइक,व बदमाश
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी तथा वक्रांगी केंद्र के संचालक से शुक्रवार की रात को बॉइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये व मोबाइल सहित अन्य समान की छिनैती हुई।सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच कर खोजबीन में लग गयी।
मनहन गांव के निवासी दीपचंद मौर्या की पुरेव बाजार में कपड़े की दुकान तथा वक्रांगी केंद्र है।दीपचंद का आरोप है कि वह जब दुकान बंद करके रात को लगभग आठ बजे घर के एक किमी दूर पहुंचा।उसी समय एक सफेद रंग की बाइक से तीन युवक आये तथा उसको रोक लिए।उनमें से एक ने असलहा सटाकर बैग छीन लिया।बैग में 50 हजार रुपये, दो मोबाइल व क्रेडिट कार्ड आदि था।छिनैती करने के बाद वह इजरी की तरफ भाग गए।घटना के बाद पीड़ित ने थाने जाकर तहरीर दिया।सूचना मिलते ही थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए।पुलिस की कई टीमें रात में ही जगह जगह सीसी कैमरों को खंगालने लगे।फिर सुबह पुलिस की टीम पीड़ित के साथ लगकर जगह जगह लगे सीसी कैमरों को खंगालने लगे।कोई भी उस हुलिया का व्यक्ति न ही बाइक दिखी।
थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दीपचंद की सूचना के आधार पर जब उसके बताये सभी रास्तों के अलावा जगह जगह सीसी कैमरे के फुटेज को देखा गया तो कही भी कुछ नही मिला।इसके अलावा पैसा का सही ब्यौरा भी दीपचंद नही बता पा रहा है।बार बार बयान बदला जा रहा है।घटना स्थल के पास 50 मीटर के बीच में तीन मकान है।घटना के बाद शोर भी नही मचाया।मामला प्रथम दृष्टया हुई जांच में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।फ़िलहाल पुलिस घटना को सही मानते हुए पूरे प्रयास से खुलासे के लिए लगी हुई है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न