कृपाशंकर सिंह से मिलने पहुंचा महाकुंभ मेले का वायरल बॉय आकाश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की व्यक्त की इच्छा

जौनपुर – महाकुंभ के मेले के दौरान उत्तर भारतीय युवक आकाश फूलचंद यादव अचानक सुर्खियों में आया और पूरे देश में वायरल हो गया था। गर्लफ्रेंड की सलाह पर उसने मेले में नीम की दातुन बेचना शुरू किया था और रोजाना करीब 6 से 9 हजार रुपये कमाने की उसकी कहानी दुनिया के सामने आई तो सोनी टीवी ने उसे अपने शो ‘डांस का महामुकाबला’ में आमंत्रित किया।

आकाश यादव ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह से बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान विवेक पटेल नाम का उसका साथी भी मौजूद था।


 कृपाशंकर सिंह ने ‘वायरल बॉय’ आकाश को आर्थिक मदद की और शॉल, श्रीफल, भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।






 आकाश ने इस दौरान कहा कि महाकुंभ मेले की वजह से वह दुनिया भर में वायरल हुआ। जिसकी वजह से उसे एक पहचान मिली है। इसलिए वह शानदार महाकुंभ मेले का आयोजन करने वाले उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से मिलकर आभार प्रकट करना चाहता है। कृपाशंकर सिंह ने आकाश को बहुत जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से लखनऊ में मिलाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही यदि वह पढ़ाई करना चाहता है तो उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि परिश्रमी परिवार से संबंध रखने वाला आकाश यादव मुंबई से सटे ठाणे जिले के कलवा में रहता है। उसके पिता फूलचंद यादव एक प्लायवुड दुकान पर काम करते हैं। यह परिवार पूर्वांचल के जौनपूर जिले के मड़ियाहूं तहसील का मूलनिवासी है। लिहाजा उत्तर भारतीय समाज उससे मदद करने के लिए आगे आ रहा है। ध्यान रहे कि सोनी टीवी के ‘डांस का महामुकाबला’ शो के दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री मलाइका अरोरा भी ने आकाश के हुनर व स्टाइल की प्रशंसा की थी।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां