सम्पादक की माता एवं पत्रकार के छोटे भाई के निधन पर शोकसभा


सम्पादक मण्डल एवं गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन परिवार शोकाकुल
जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई ने शोकसभा किया जहां वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक शम्भूनाथ सिंह की लगभग 86 वर्षीया माता पटेसरा देवी के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर उपस्थित सम्पादकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में संरक्षक जय प्रकाश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय, अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, अरविन्द पटेल सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे। वहीं गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में पटेसरा देवी की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर संस्थापक रामजी जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, अजय शुक्ला, मनोज उपाध्याय, अजय पाण्डेय, हसनैन कमर दीपू, अंकित जायसवाल, संजय शुक्ला, रमेश चन्द्र यादव, शुभांशू जायसवाल, कृपाशंकर यादव, राकेशकान्त पाण्डेय, उमेश गुप्ता, संजय शर्मा, वैभव वर्मा सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। इसी क्रम में सम्पादक मण्डल एवं गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सम्पादक एवं न्यायालय प्रतिनिधि महेन्द्र प्रजापति के छोटे भाई रवि प्रजापति के निधन पर शोक जताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी लोग खड़े हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां