खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सिरकोनी के परिषदीय बच्चों ने किया बनास डेयरी /अमूल का एक्सपोजर विजिट


जौनपुर – राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत दिनांक 25/11/2024 को विकास खंड सिरकोनी के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अमरेश कुमार सिंह एवं ARP अशोक कुमार राजभर जिलाध्यक्ष/मण्डल अध्यक्ष ने BRC सिरकोनी से हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए बनास डेयरी /अमूल करखियाॅव,वाराणसी के लिए बस को रवाना किया ।

विजिट में विकास खंड सिरकोनी के ARP अशोक कुमार राजभर, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव और कंपोजिट तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं भारती , नीलम , रीतिका , प्रियंका, मंजू ,सीमा,माधुरी , चंदा देवी के साथ दो बसों में कुल 95 बच्चों की टीम प्रातः 9:30 बजे BRC सिरकोनी से बनास डेयरी, करखियाॅव ,वाराणसी के लिए रवाना हुई। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, टी शर्ट, कैप, 1प्रेक्टिकल कॉपी, एक नोट बुक, पेन एवं एक GK बुक के साथ स्टेशनरी बैग ,50 ₹पॉकेट एक्सपेंसीव मानी केला फल के साथ लंच बॉक्स आदि दिया गया। डेयरी में बच्चों ने अमूल के विभिन्न उत्पादों के बनने की प्रक्रिया को देखा तत्पश्चात वीडियो के माध्यम से बनास डेयरी और विभिन्न अमूल उत्पादों के बारे में विस्तार से जाना।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों से एक्पोजर विजिट पर निबंध लिखने के लिए कहा और पांच सबसे अच्छे निबंध लिखने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने की बात कही। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी से अल्पाहार एवं फल प्राप्त करते हुए बच्चे वापस BRC सिरकोनी के लिए रवाना हुए।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां