बी आर पी इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) – वरदान या अभिशाप” पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर बीo आरo पीo इन्टर कॉलेज मे विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बंशीधर श्रीवास्तव की स्मृति मे वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) – वरदान या अभिशाप”। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्यहं स्थान बीo आरo पीo इन्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका मिश्रा, द्वितीय स्थान होली चाइल्ड अकादेमी के कुँवर दिग्विजय सिंह एवं तृतीय स्थान होली चाइल्ड अकादेमी के ईशान गुप्ता और बीo आरo पीo इन्टर कॉलेज की तमन्ना चौधरी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव, सह – जिला विद्यालय निरीक्षक रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फायदे और नुकसान पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय कमिटी के अध्यक्ष रवींद्र अस्थाना जी, मुक्तेश्वर बालिका इन्टर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ रवींद्र नाथ यादव प्रधानाचार्य जी आई सी उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल में बी आर पी कॉलेज के अध्यापक विजय प्रकाश पाण्डेय, श्रीमती सीमा राज, होली चाइल्ड अकादेमी के अध्यापक प्रवेश कुमार सिंह ने निष्पक्षता के साथ निर्णय प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए प्रतिभागियों, अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राजीव श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, हीरालाल, डॉ विमल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन अस्थाना, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, विद्या निवास मिश्रा, मंजीत कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉo ऋषि श्रीवास्तव ने किया।उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां