खाद्य निरीक्षकों की टीम ने लिये कई नमूने


जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के क्रम में होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विपिन गिरि, विनोद यादव, मनोज वर्मा एवं अपराजिता तिवारी ने जनपद के विभिन्न बाजारों में कार्यवाही करते हुए कुल 14 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। खाद्य सचल दल द्वारा 10 मार्च को प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत मछलीशहर बाजार से खाद्य पदार्थ बर्फी का 1 नमूना, गुलजारगंज बाजार से खाद्य पदार्थ नमकीन का 1 नमूना, मड़ियाहूं बाजार से खाद्य पदार्थ हल्दी का 1 नमूना एवं नमकीन का 1 नमूना, मीरगंज बाजार से खाद्य पदार्थ कचरी का 1 नमूना एवं बेसन का 1 नमूना तथा बंधवा बाजार से खाद्य तेल का 1 नमूना तथा पेड़ा का 1 नमूना संग्रहीत किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 8 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहित किये गये।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न