खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

सिकरारा जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धा’ का उद्घाटन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से शुरुआत हुआ। छह दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जिले के सीबीएससी बोर्ड के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगो को रोमांचित कर देर शाम तक बांधे रखा।
बालीवाल के फाइनल मैच में होली चाइल्ड एकेडमी रूहट्टा के खिलाड़ियों ने मेजबान माउंट लिट्रा जी स्कूल को हराकर विजेता बना। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में सेंट जोसेफ स्कूल मछलीशहर को हराकर माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज फाइनल में पहुंचा था। जबकि होली चाइल्ड एकेडमी स्कूल रूहट्टा ने नेहरू बालोद्यान स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। आईपीएस गोल्डी गुप्ता मशाल जलाने के साथ खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बालीबाल के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल बहुत जरूरी है। खेल से बच्चों का शरारिक व मानसिक विकास होता है। विद्यालय के निदेशक द्वय अरविंद सिंह व विख्यात सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी प्रदान किया। प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। विद्यालय के संरक्षक व माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह व शिक्षक नेता डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, टीडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह बाबा, सुभाष सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, संजय सिंह, विनय सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मैच रेफरी के रूप में नीतेश सिंह, बालीबाल कोच दिलीप यादव, शिवसंत सिंह व स्कोरर राजकुमार यादव रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां