फसलों की सतत निगरानी करें किसान: कृषि रक्षा अधिकारी


जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने जनपद के किसानों को सलाह दिया कि वर्तमान में कोहरा/पाला के कारण फसलों में लगने वाले कीटों/रोगों तथा आलू की पिछेती झुलसा के नियंत्रण हेतु फसलों की सतत निगरानी करते हुए निम्नलिखित विवरण के अनुसार बचाव कार्य करें। आलू में पिछेती झुलसा रोग की प्रारम्भिक अवस्था में पत्तियों पर छोटे हल्के पीले रंग के अनियमित आकार के धब्बे दिखाई देते हैं जो शीघ्र ही बड़े आकार के हो जाते हैं। इस रोग से बचाव हेतु कापर आक्सी क्लोराइड 50 प्रतिशत घूलनशील चूर्ण 2.5 किग्रा या मैंकोजेब 75 प्रतिशत घुलनशील चूर्ण 2.0 किग्रा प्रति हे की दर से 800-1000 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2 से 3 छिडकाव करें।
उन्होंने बताया कि तिलहनी फसलों में माहूँ कीट का अधिक प्रकोप होता है। इस कीट के शिशु एवं प्रौढ़ पौधों के कोमल तनों, पत्तियों, फूलों, एवं नई फलियों से रस चूसकर उसे कमजोर एवं क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इससे बचाव हेतु एजाडिरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ई० सी० (नीम आयल) 2.5 लीटर प्रति हे की दर से 600 से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें। रासायनिक नियंत्रण हेतु डाईमेथोएट 30 प्रतिशत ई० सी०एक लीटर अथवा इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस एल 250 मिली प्रति हे. की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 से 2 छिडकाव करें।
मटर की फसल में बुकनी रोग से बचाव हेतु बेटेवुल सल्फर 80 प्रतिशत घुलनशील चूर्ण 2 किग्रा प्रति हे. या कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत घुलनशील चूर्ण 250 ग्राम प्रति हे0 600-800 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2 से 3 छिडकाव करें। इस रोग में पत्तियों, फलियों एवं तने पर सफ़ेद चूर्ण जमा हुला दिखाई देता है बाद पत्तियां भूरी या काली होकर सुख जाती है। वर्तमान में तापमान में भारी गिरावट हो रही है, इसलिये पाला से बचाव हेतु खेत में हल्की सिंचाई करें तथा संभव हो तो खेत में धुँआ करें, ताकि पाला का असर कम हो।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम