ठंड को मात देकर किसान कर रहे गेहूं की पहली सिंचाई

बदलापुर जौनपुर – बदलापुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और गलन के बावजूद किसान गेहूं की पहली सिंचाई में जुटे हुए हैं। गेहूं की बुआई के बाद अब फसलों को समय पर पानी देने के लिए खेतों में सुबह से शाम तक हलचल बनी हुई है। ठंड के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं किसान अपनी फसल को बेहतर उत्पादन देने के लिए मौसम की परवाह किए बिना मेहनत कर रहे हैं। इस वर्ष गेहूं की खेती में एक विशेष स्थिति देखने को मिल रही है। ‘मोंथा’ चक्रवात के दौरान हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रही, जिससे किसानों को पलेवा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसी नमी के कारण अधिकतर किसानों ने समय पर बुआई कर ली थी और अब एक साथ पहली सिंचाई की जरूरत पड़ रही है।सिंचाई के साथ ही किसान अगली तैयारियों में भी जुट गए हैं। जिन खेतों में पानी देने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां यूरिया छिड़काव की तैयारी शुरू हो गई है। किसान साधन सहकारी समितियों और बाजारों से यूरिया की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, जो किसान अभी सिंचाई में लगे हैं, वे भी भविष्य की जरूरत को देखते हुए यूरिया पहले से ही घर पर रख रहे हैं, ताकि समय पर खाद की कमी न हो। मंगलवार को भी क्षेत्र में ठंड और गलन का असर बना रहा। दिनभर बादलों की मौजूदगी के कारण धूप नहीं निकल सकी, जिससे सर्दी और बढ़ गई। इसके बावजूद किसान खेतों में डटे रहे।सिंचाई के दौरान खेतों के आसपास बगुलों के झुंड दिखाई दे रहे हैं, जो पानी भरे खेतों में भोजन की तलाश करते नजर आते हैं। यह दृश्य ग्रामीण इलाकों में आम है, लेकिन इस भीषण ठंड में खेतों में काम करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।किसानों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और सिंचाई व खाद समय पर मिलती रही, तो इस वर्ष गेहूं की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। ठंड के बीच खेतों में बहता पानी और किसानों की मेहनत आने वाले समय में बेहतर फसल का संकेत दे रही है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह