खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है-डा0 गोरखनाथ पटेल

शाहगंज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जौनपुर 30 नवंबर 2024 (सू0वि0)- बेसिक शिक्षा विभाग शाहगंज द्वारा शनिवार को सर्वोदय इन्टर कालेज खुदौली के परिसर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक, बालिका ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे दौड़ 50 मीटर, 100 मीटर, 200 और 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, रंगोली, मेहंदी समेत विभिन्न, प्रतियोगिताओं मे अपना दमखम दिखाया।


मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया।


बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को हमें दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक डा अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे सकते हैं।


विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले खेलों से छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।संचालन सै0 मो मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया।मैच रेफरी अरूणेश कुमार यादव रहे।
निर्णायक मंडल में वीरेंद्र यादव, सुभाषचंद्र तिवारी, आशीष सिंह, संदीप कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, राज कुमार निषाद, राजेश कुमार निषाद, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी मौर्य रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मौर्य, प्रा शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सजल सिंह, डा अभिषेक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, एआरपी संघ प्रदेश मंत्री प्रशांत कुमार मिश्र, अशोक सोनकर, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, मन बहाल, रूपेश सिंह, राज बहादुर, बुद्धिराम, राम शकल यादव, सुजीत सोनकर, ओम प्रकाश वर्मा, लाल मनि, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां