गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन चौकियां धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन—पूजन



चौकियां धाम, जौनपुर। गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को मां शीतला चौकियां धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। भोर में मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी की आरती—पूजन पुजारी शिव कुमार पंडा ने किया। वहीं शीतला माता के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु काल भैरवनाथ एवं मां काली का दर्शन करके अपनी मनोकामनाओं पूर्ण करने के लिये प्रार्थना किया। मंदिर पुजारी श्री पंडा ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन शीतला माता के दर्शन करने के बाद मां काली का दर्शन कर उन्हें स्मरण करना बहुत ही शुभ व सुखद माना जाता है, इसलिये सभी श्रद्धालुओं ने मां काली का भी पूजन किया। इससे श्रद्धालुओं द्वारा अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की मन्नत मां काली से मांगी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार कराया। मुंडन संस्कार का शुभ मुहूर्त होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन करने के लिये देर शाम तक लगी रही।
001 व 002
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां