राजभवन प्रागंण लखनऊ में 07 से 09 फरवरी तक आयोजित होगी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी


जौनपुर –  जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजभवन प्रांगण, लखनऊ में 07 से 09 फरवरी 2025 को प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के इच्छुक कृषक अपने फल, शाकभाजी एवं पुष्प के  उत्कृष्ट कोटि के नमूनों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने हेतु बेवसाइट https://upflowershowlko.com/ पर पंजीकरण कराकर आनलाइन शुल्क रू0 5 प्रति प्रर्दश जमा करने के पश्चात प्रविष्टि कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुरस्कार हेतु प्रदर्शनी का निरीक्षण 06 फरवरी 2025 को मध्यान्ह 12ः00 बजे किया जायेगा।           कृषकों को 06 फरवरी 2025 को सुबह तक प्रविष्टियां निर्दिष्ट स्थान पर लगानी होंगी। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत वर्ग में विशेष पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार  रू0 51000 (रूपया इक्यावन हजार) द्वितीय पुरस्कार रू0 31000 (रूपया इक्तीस हजार) तृतीय पुरस्कार रू0 11000 (रूपया ग्यारह हजार) एंव सभी वर्ग में सर्वोत्तम पुरस्कार 11000 (रूपया ग्यारह हजार) देय होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी हेतु दिशा-निर्देश एवं श्रेणी आदि से सम्बन्धित सहायता के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर कार्यालय अथवा प्रदर्शनी प्रभारी सत्यभान सिंह मोबाइल नम्बर 7007284234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां