गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण


चाचकपुर से तपोस्थली तक सड़क निर्माण को भी मिली मंजूरी, 64.73 लाख होंगे खर्च

जौनपुर।
रविवार को जनपद के चाचकपुर स्थित गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली पर पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया गया। यह पवित्र स्थल मां गोमती नदी के तट पर स्थित है और जनपद के सिख समाज के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने तपोस्थली के समग्र पर्यटन विकास के साथ-साथ चाचकपुर (सिपाह) से तपोस्थली तक जाने वाले सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। पर्यटन विकास परियोजना के लिए कुल 91.64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसका निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण परियोजना पर 64.73 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह तपोस्थली सिख समाज की आस्था का केंद्र है, जहां लगभग 1670 के आसपास गुरु तेग बहादुर ने तप किया था। उन्होंने कहा कि पहले यहां तक पहुंचने का मार्ग ठीक नहीं था, लेकिन अब सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और पर्यटन विकास से स्थल को नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत यहां एक सभागार (हाल) का निर्माण, बाउंड्री वॉल, सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, सोलर लाइट तथा विद्युत व्यवस्था की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही उन्हें विधायक और मंत्री बनने का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलों का निर्माण, घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का जाल, बाईपास परियोजना, फोरलेन सड़क, केंद्रीय विद्यालय, रेलवे ओवरब्रिज, अंडरपास, एसटीपी, सिद्धिकपुर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा ने की, जबकि संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सारिका सोनी, कमलेश निषाद, दिनेश सेठी, राजेश जावा, रिंकू सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, नंदलाल यादव, वसंत प्रजापति, दीपक सिंह मंटो, पीयूष सिंह, सुनील यादव, जटाशंकर जी और सचिन सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी