ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत जनपद जौनपुर को 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां एवं परंपरागत कारीगर अपने गांव में उद्योग स्थापित करने हेतु बैंक के माध्यम से अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति (गोंड, ओझा, धुरिया, नायक, पंथारी, राजगोंड) के आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 10 प्रतिशत अंशदान करना होगा।

आरक्षित वर्ग के आवेदकों को टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर शून्य प्रतिशत ब्याज की सुविधा प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी https://mmgrykhadi.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी कार्यदिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मातापुर (जगदीशपट्टी), जौनपुर में जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जौनपुर अथवा सीयूजी नंबर 9580503157, 7905349119 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण