छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन


जौनपुर। नगर के टीडीपीजी छात्रसभा इकाई अध्यक्ष अवनीश यादव ने महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के बहाली को लेकर जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीडीपीजी कॉलेज में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं होता है तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य के पर आरोप लगाते हुये कहा कि छात्रसंघ चुनाव के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये शुल्क वसूला जाता है लेकिन छात्रसंघ का चुनाव नहीं कराया जाता है। कालेज प्रशासन की छात्रसंघ चुनाव कराने की मंशा ही नहीं है। हम लोग छात्रसंघ का शुल्क देते हैं तो छात्रसंघ चुनाव भी होना चाहिए। छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित किया जाय, अन्यथा हम लोग भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य को होंगे। इसी क्रम में छात्र नेता अमित यादव, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति सहित अन्य ने कहा कि सभी छात्र संघटन एकजुट होकर महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।इतना ही नहीं, मुख्य द्वार पर ताला लगाने का भी काम करेंगे। टीडीपीजी कालेज एवं राज कालेज में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्राचार्य और जिलाधिकारी से वार्ता करके छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग करेंगे। जुलूस का संचालन युवा सपा नेता कुन्दन यादव ने किया। इस अवसर पर सत्यम यादव, सत्या, नीलेश यादव, रोहित, राहुल, अभिषेक, मयंक, विजय, विनोद शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां