जनपदीय न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को 01साल का कठोर कारावास व 05हजार का लगाया आर्थिक दण्ड

अर्थ दण्ड न अदा कर पाने की स्थिति मे 01 माह की होगी अतिरिक्त सजा

जौनपुर – सूबे के पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत थाना शाहगंज में अभियुक्त द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस/मानिटरिंग सेल, जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्त को आरोपित धारा-8/20 एनडपीएस एक्ट के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए को 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं मु0 5000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

अभियुक्त द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना शाहगंज में मु0अ0सं0-346/23 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत एस. एस. पी.डा0 अजय पाल शर्मा कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस/मानिटरिंग सेल, जौनपुर द्वारा उक्त मुकदमें में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरुप 10.दिसम्बर.2024 को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश-2, जौनपुर द्वारा अभियुक्त शादाब पुत्र इब्बन खाँ निवासी बड़ागाँव थाना शाहगंज जौनपुर को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अपराध हेतू 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं मु0 5000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने की दशा मे अभियुक्त को 01 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी ।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह