जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला सहित पुत्र को लाठी—डण्डे से पीटा


पुलिस ने घायल की तहरीर पर 4 हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव में पुरानी जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला के दरवाजे पर चढ़कर महिला को और उसके पुत्र को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें महिला के पुत्र का सर फट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव में सीमा देवी पत्नी सतवीर गौतम एवं उसके पड़ोसी मिठाई लाल में विगत कई सालों से जमीनी विवाद की रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम को मिठाई लाल अपने घर के 3 और सदस्यों को साथ में लेकर सीमा देवी के दरवाजे पर चढ़ गया और आक्रामक होकर सीमा देवी (40) एवं उसके पुत्र करण (17) को लाठी—डण्डे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में करण का सर फट गया तथा उसे गंभीर चोट आई। पड़ोसियों की मदद से दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना में घायल सीमा देवी थाने पर पहुंचकर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मिठाई गौतम, ज्वाला प्रसाद, पांचू कुमार एवं अक्षय निवासी अमरा के विरुद्ध उचित धाराओं में दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि इस घटना में घायल महिला सीमा देवी द्वारा दी गई तहरीर के विरुद्ध 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान