जिलापूर्ति अधिकारी ने पम्प संचालकों को दिया निर्देश


जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग लखनऊ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त पेट्रोल/डीजल एवं सीएनजी पम्पों के संचालकों को यह निर्देश जारी किया गया कि जनसामान्य के उपयोगार्थ निःशुल्क स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा किट, हवा, रेडिएटर पानी, टेलीफोन, पीयूसी आदि के साथ स्वच्छ सुलभ शौचालय पुरूष एवं महिला हेतु पृथक एवं दिव्यांगजनों के उपयोगार्थ रैम्प की व्यवस्था का व्यवस्थापन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराये। शौचालयों की साफ-सफाई हेतु शिफ्टवार (24×7) सफाईकर्मियों की व्यवस्था करने एवं डिस्प्ले बोर्ड लगाकर उसमें सूचना प्रदर्शित कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

पम्पों पर आम जनमानस से फीड बैंक अंकन करने हेतु रजिस्टर रखा जाय। सफाईकर्मियों की सूची प्रत्येक पम्प पर अनुरक्षित की जाय जिसका सत्यापन समय-समय पर जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

शौचालय को अनुरक्षण एवं नवीनीकरण का दायित्व पम्पधारक का होगा। कोई भी पम्पधारक किसी भी दशा में शौचालयों में ताला नहीं लगायेगा एवं 24×7 उसे जनसामान्य के उपयोगार्थ खुला रखेगा।

उक्त निदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा, अन्यथा पम्पधारक के विरूद्ध शासनादेश में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न