टीईटी लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से रखा जाए मुक्त: सीमा द्विवेदी

राज्यसभा में उठा टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा

जौनपुर – मंगलवार को देश की उच्च सदन राज्यसभा में भाजपा राज्यसभा सांसद ने शून्यकाल के दौरान टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि.आज देश में सरकार द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा हेतु प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है चाहे वो पीएमश्री विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय हो या ऑपरेशन कायाकल्प हो या निपुण भारत मिशन सभी जगह शिक्षकों के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। 20 से 30 वर्ष से कार्यरत शिक्षक सरकार द्वारा दिये जा रहे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप बच्चों को कंप्यूटर एआई और कोडिंग सीखा रहे है जिससे ग्रामीणांचल के करोङो बच्चों का भविष्य उनके ज्ञान और अनुभवों से संवर रहा है वहीं दूसरी तरफ ये सब कार्यों को अंजाम देने वाले शिक्षक माननीय सुप्रीमकोर्ट के हालिया आदेश से अत्यंत ही अवसाद से गुजर रहें हैं, बच्चों को शिक्षा देने वाले गुरुजन आज खुद तनाव से गुजर रहे हैं। मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि इन शिक्षकों के लंबे कुशल शिक्षण अनुभ व समय समय पर विभागीय प्रशिक्षण से अपडेट शिक्षकों को जो आरटीई एक्ट के लागू होने के पूर्व के नियुक्त हैं उन्हें टीईटी अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए।

सदन में शिक्षकों की बात रखने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने धन्यवाद जताते हुए कहा कि विगत दिनों हम लोगों ने मा0 सांसद जी से मिलकर संगठन की तरफ से ज्ञापन देकर देश की लाखों शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से छूट की मांग की थी जिस पर सांसद महोदया ने आश्वस्त किया था कि हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और सरकार से शिक्षकों के पक्ष में कानून में संसोधन की मांग करेंगे। उन्होंने देश के लाखों शिक्षकों एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से माननीय सांसद सीमा द्विवेदी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान