डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जौनपुर 21 नवम्बर, 2024 (सू0वि0)जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर में खराब प्रगति पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए।  
जिलाधिकारी ने खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, परिवहन सहित अन्य विभागों में सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिया कि ईट भटठो की रायल्टी जमा कराने की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करवाए। बिना रॉयल्टी जमा किए भट्टे संचालित नहीं होने चाहिए। रायल्टी नही जमा कराने की तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिये। उन्होंने लंबित मुकदमो के निस्तारण के निर्देश के साथ ही अमीन की बैठक कराने और आरसी वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
राजस्व प्राप्ति में सबसे कम उपलब्धि सेल्स टैक्स और विद्युत की पायी गयी। प्रवर्तन की कार्यवाही मे आबकारी और सेल्स टैक्स में कमी पायी जाने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित उपजिलाधिकारी और तहसीलदारगण, सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां