डीएम की अध्यक्षता में भारतीय सैनिकों के सम्मान में ‘एक राष्ट्र एक संकल्प’ के संबंध में बैठक हुई संपन्न-

आइए, हम सब मिलकर एक ध्वज, एक स्वर में वीर सेना को सम्मान दें-

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र, एक संकल्प के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।


जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनाक 11 मई,2025 को पूर्वान्ह 8:00 बजे जनपद मुख्यालय पर तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर सशस्त्र बलों के समर्थन में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि सशस्त्र बलों के सम्मान एवं निष्ठा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए तिरंगा यात्रा के आयोजन का निश्चय किया गया है, यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के सशस्त्र बलों के प्रति समर्थन एवं अपराजय शक्ति का सम्मान है। जिसके लिए सभी संभ्रांत नागरिकों से अपील किया है कि वे तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
इस यात्रा में मा० जनप्रतिनिधि, सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, इण्टरमीडिएट व डिग्री कॉलेज की छात्र/छात्राओं, सिविल डिफेंस के सदस्यों, एन.सी.सी., एन.एस.एस. के कैटेट्स, रेडकॉस, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, उद्योग व्यापार मण्डल तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों/सदस्यगण, पूर्व सैनिक, मीडिया बन्धुओं व समाज के अन्य सभी वर्गों की भागीदारी की जाएगी।
जनपद में यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट मुख्यालय से प्रारंभ होकर अम्बेडकर तिराहा, गांधी तिराहा, लाइन बाजार, पी०डब्ल्यू०डी० सर्किट हाउस से होते हुए पुलिस लाइन में सशस्त्र बलों के सम्मान में कृतज्ञता व जनहित में तिरंगा यात्रा समापन होगा।
जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कमाण्डेण्ट एन.सी.सी./एन०एस०एस०, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कमाण्डेण्ट होमगाईस, प्राचार्य, जनपद मुख्यालय के इण्टर कॉलेज व डिग्री कालेज को निर्देशित किया है कि अपने संस्थान की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित कराते हुए स्वयं भी प्रतिभाग करेंगे।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर तथा उपायुक्त उद्योग क्रमशः रेडक्रॉस सोसाइटी तथा उद्योग व्यापार मण्डल की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित की जाएगी। जनपद मुख्यालय पर “तिरंगा यात्रा” सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), जौनपुर को नामित किया है। तहसील मुख्यालयों यह कार्यक्रम सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के द्वारा संचालित किया जाएगा।
उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर “एक ध्वज, एक स्वर” में वीर सेना को सम्मान दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर ज़िलाधिकारी द्वय राम अक्षयबर चौहान, अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां